भोपाल: राज्य में विमुक्त, घुमन्तु व अर्ध घुमुन्तु अब जनजाति नहीं कहलायेगी। राज्य सरकार ने उनसे यह दर्जा वापस ले लिया है।
दरअसल पहले राज्य सरकार ने विमुक्त, घुमन्तु व अर्ध घुमुन्तु जनजाति विभाग गठित किया था जिसमें जनजाति का उल्लेख था। लेकिन अब राज्य सरकार ने कार्य आवंटन नियमों में बदलाव कर इस विभाग का नाम बदलकर विमुक्त, घुमन्तु व अर्ध घुमुन्तु कल्याण विभाग कर दिया है जिसमें अब जनजाति शब्द शामिल नहीं है।