भोपाल: राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर आगामी 1 अगस्त 2022 से यात्री वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाईस यानि वीएलटीडी तथा इमरजेंसी बटन लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है।

यह प्रावधान 31 दिसम्बर 2018 तक पंजीकृत ऐसे सभी वाहनों के लिये लागू किया गया है। इस नये प्रावधान के लागू होने से यात्री वाहनों की ऑनलाईन ट्रेकिंग हो सकेगी तथा इस वाहन में बैठने वाले यात्रियों खास तौर पर महिलाओं को किसी अप्रिय घटना पर तुरन्त इमरजेंसी बटन दबाकर सहायता लेने में सुविधा मिलेगी।