मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मेघालय की 60 और नगालैंड में 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की गठबंधन की सरकार है। ऐसे में दोनों राज्यों में भजापा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। 

मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन इस बार दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी  और भाजपा गठबंधन की सरकार है। इस बार भी दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ रही हैं।

नगालैंड में 60 सीटें हैं, लेकिन एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 59 सीटों पर ही वोटिंग होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 2 मार्च को आएंगे।