Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) आज दिल्ली पुलिस की एसआईटी के सामने पेश हुए. दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह का बयान दर्ज कर लिया है. साथ ही उनसे पुलिस ने अब कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं, जो उन्हें जमा करने होंगे.

https://twitter.com/ani_digital/status/1656927404378521600?s=20

पुलिस ने दर्ज किया बृजभूषण सिंह का बयान

पुलिस के मुताबिक, पहलवानों की शिकायत पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया गया है. साथ ही अब उनसे कुछ दस्तावेज मांगे गए है.

फ़िलहाल, बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. अब इस मामले में एसआईटी की जांच शुरू हो गई है. एक महिला डीसीपी की देखरेख में दस लोगों की टीम बनाई गई थी, जो इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर का बयान भी दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने अपने स्पष्टीकरण में सबूत के तौर पर कुछ वीडियो साक्ष्य और मोबाइल डेटा एकत्र करने की बात कही है. अब जल्दी ही पुलिस उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती हैं.