PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 98वें एपिसोड के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है ये हमने 'मन की बात' के अलग-अलग एपिसोड में देखा है. मुझे वो दिन याद है, जब हमने 'मन की बात' में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी. उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, सीखने की.
देंखे लाइव-
पीएम मोदी ने कहा कि 'मन की बात' में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई तो देश के लोगों ने इसे भी हाथों हाथ बढ़ावा दिया. जब 'मन की बात' की बात में हमने कहानी कहना की भारतीय विधाओं पर बात की तो इनकी प्रसिद्धि भी दूर दूर तक पहुंच गई. कुछ दिन पहले 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' दिए गए. ये पुरस्कार संगीत और कला प्रदर्शन के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभाशाली कलाकारों को दिए जाते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि जॉयदीप जी भी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित युवाओं में शामिल हैं. जॉयदीप 'सुर सिंगार' को फिर से लोकप्रिय बनाने में जुटे हैं. बहन उप्पलपू नागमणि जी का प्रयास भी बहुत ही प्रेरक है, जिन्हें Mandolin में Carnatic Instrumental के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. इस पुरस्कार के एक और विजेता राज कुमार नायक जी ने तेलंगाना के 31 जिलों में, 101 दिन तक चलने वाली पेरिनी ओडिसी का आयोजन किया. 'पेरिनी नाट्यम' भगवान शिव को समर्पित एक नृत्य है.
पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में दिख रही है. डिजिटल इंडिया की शक्ति को घर-घर पहुंचाने में अलग-अलग ऐप्स की भूमिका होती है. ऐसा ही एक ऐप्स eSanjeevani है. भारत के UPI की ताकत भी आप जानते ही हैं. दुनिया के कितने ही देश, इसकी तरफ आकर्षित हैं. कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच UPI-Pay Now Link launch किया गया. अब, सिंगापुर और भारत के लोग, अपने मोबाइल फोन से उसी तरह पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे जैसे वो अपने-अपने देश में एक दूसरे के साथ करते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि इस महीने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बांसबेरिया में ‘त्रिबेनी कुम्भो मोहोत्शौव’ का आयोजन किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह इतना विशेष क्यों है? विशेष इसलिए, क्योंकि इस प्रथा को 700 साल के बाद पुनर्जीवित किया गया है. स्वच्छ भारत अभियान ने हमारे देश में जन भागीदारी के मायने ही बदल दिए हैं. हम अगर ठान लें तो स्वच्छ भारत अभियान में अपना बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं. स्वच्छ भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण आयाम 'वेस्ट टू वेल्थ' भी है.
पीएम मोदी ने बताया कि E-Sanjeevani App से आप दूर बैठे video conference के माध्यम से, डॉक्टर से अपनी बीमारी के बारे में सलाह कर सकते हैं. इस App का उपयोग कर Tele-consultation करने वालों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है.