Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अपने सर्वोच्च 208.08 मीटर पर पहुंच गया है. जिसने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं. इससे पहले 6 सितंबर 1978 को यमुना का अधिकतम जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था. तब भी दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे.
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण राजधानी के कई इलाके तेजी से डूब रहे हैं. हरियाणा के यमुनानगर में बने हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी दिल्ली के कई इलाकों में आ गया है. जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इसके चलते कश्मीरी गेट पर भी पानी भर गया. दिल्ली के कई रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है.
दिल्ली के पुराने लोहे के पुल का वीडियो-
दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में घुसा पानी-
दिल्ली में लाल किले तक पहुंच गया बाढ़ का पानी-
कश्मीरी गेट में पानी भरने से हालात हुए ख़राब-
दिल्ली में अब तक इन जगहों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है. जिसमें यमुना बाज़ार, आईटीओ, राजघाट, सिविल लाइन, उस्मानाबाद, मॉन्टेसरी, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, जैतपुर, गीता कॉलोनी, रिंग रोड, कश्मीरी गेट, आईएसबीटी शामिल हैं.
दिल्ली में सभी स्कूल रविवार तक के लिए बंद-
यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात पर आज दिल्ली में DDMA की बैठक हुई. जिसमें दिल्ली सीएम केजरीवाल भी पहुंचे. बैठक के बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद किया जा रहा है. सभी गैर आवश्यक सरकारी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम किया जा रहा है. प्राइवेट ऑफिस को भी वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइजरी जारी की जा रही है.
उन्होंने आगे कहा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25 प्रतिशत तक प्रभावित होगी. इसलिए पानी की राशनिंग की जाएगी. दिल्ली में जरूरी सेवाओं वाले बड़े वाहनों को ही आने की इजाज़त दी जाएगी. सभी दिल्ली वासी धैर्य रखें, जल्द पानी का स्तर कम होगा और स्थिति सामान्य होगी.