16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। यह सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई चर्चा के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
लोकसभा चुनाव के कारण इस बार बजट इसी विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाना है। बजट और अनुदान मांगों पर बहस के अलावा सरकार आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए विधानसभा में लाएगी।
आपको बता दें कि इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं। सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को पूरा होगा। 4 जून को जब रिजल्ट आएगा। मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है।