प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टरों का सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया। देश के 75 जिलों के कलेक्टरों सचिवों के साथ मध्य प्रदेश के कलेक्टरों को यह सम्मान केंद्रीय पंचायत राज विभाग द्वारा कराए जा रहे लैंड रिकार्ड्स माडर्नाइजेशन कार्यक्रम में बेस्ट परफार्म के लिए दिया गया है।

जिन जिलों के कलेक्टरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है उनमें हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, उमरिया, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली, सीधी, भोपाल और अनूपपुर जिले शामिल हैं।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रपति मुर्मू ने एमपी के जिन 15 कलेक्टरों का सम्मान किया, उनके द्वारा डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम में पिछले सालों में जिलों में अच्छा काम कराया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कैबिनेट के साथियों को भू अभिलेख में सुधार , डिजिटाइजेशन और मॉर्डेनाइजेशन के लिए प्रदेश के 15 जिलों को राष्ट्रपति द्वारा मिल रहे सम्मान के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, तत्कालीन प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विभाग के कर्मचारियों को भी दी बधाई दी।