भोपाल: भोपाल के सतपुड़ा भवन स्थित स्वास्थ्य संचालनालय का सूचना का अधिकार शाखा का समस्त रिकार्ड, अभिलेख एवं उपकरण गत 12 जून को हुई आगजनी में पूरी तरह नष्ट हो गया है। सहायक लोक सूचना अधिकारी डा. राधिका गुप्ता ने इस संबंध में सूचना जारी कर कहा है कि जिन आवेदकों ने सूचना का अधिकार कानून के तहत जानकारी प्राप्त करने का आवेदन/प्रथम अपीलीय आवेदन प्रस्तुत किया गया था या कार्यवाही अपेक्षित है, ऐसे आवेदक पुन: संचालनालय के अस्थाई नवीन कार्यालय सीएमएचओ भोपाल के नवीन भवन में रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/सामान्य डाक या कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आगजनी के पश्चात यदि संबंधित शाखाओं से चाही गई जानकारी/अभिलेख उपलब्ध होने की स्थिति में जानकारी प्रदाय की जा सकेगी।