मध्य प्रदेश में अब बारिश का दौर बढ़ने वाला है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में रायसेन, सिवनी से होकर गुजर रही है। मानसून सक्रिय है। जानकारों का कहना है कि 21 जुलाई से मप्र में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। हालांकि आज सुबह से भोपाल में तेज धूप है लेकिन दोपहर बाद बारिश के भी पूरे आसार हैं। कल से पूरे प्रदेश में लगातार भारी वर्षा का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। 

दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना है, इसके कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के असर से गुरुवार को जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम उज्जैन संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।