भोपाल: राज्य के वन विभाग ने दो टाइगर रिजर्व कॉरीडोर में 132 केव्ही विद्युत लाईन डालने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह विद्युत लाईन नैनपुर-मंडला-बैहर हेतु डाली जाना है जिसके लिये कान्हा-पेंच टाइगर कॉरीडोर एवं कान्हा-नवेगांव-नागझिरा टाइगर कॉरीडोर के अंतर्गत उत्तर बालाघाट एवं पश्चिम मंडला वनमंडलों की 39.633 हैक्टैयर भूमि में इसे डालने की अनुमति दी गई है। यह अनुमति उमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर को दी गई है। अब यह प्रकरण अंतिम स्वीकृति के लिये केंद्र के राष्ट्रीय वन्य प्राणी बोर्ड के पास जायेगा।
🏏 खेल
दो टाइगर कॉरीडोर में विद्युत लाईन डालने की दी अनुमति
यह अनुमति उमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर को दी गई है..!