भोपाल: राज्य सरकार ने अपने दो आबकारी उपायुक्तों को दच्च पद का प्रभार देने के लिये अपर आयुक्त बनाया है। अपर आयुक्त बनाने के आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि इसे पदोन्नति/पदस्थापना न माना जाये।

उपायुक्त राजेश हेनरी एवं वीरेद्र सक्सेना को अपर आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है तथा हेनरी यथावत राज्य स्तरीय उडऩदस्ता भोपाल में पदस्थ रहेंगे जबकि सक्सेना आबकारी आयुक्त कैम्प आफिस भोपाल के स्थान पर अब ग्वालियर स्थित मुख्यालय में पदस्थ रहेंगे।