मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गाडरवारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा भूमिपूजन में शामिल होंगे। इसके साथ ही महिला सम्मान की थीम पर आयोजित होने वाली सभा में स्व-सहायता समूह, लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद करेंगे।

CM शिवराज सीएम राइज स्कूल साईंखेड़ा, चमारपाठा, करेली, नरसिंहपुर, गोटेगांव का भूमिपूजन भी करेंगे।  इसके साथ ही शक्करपेच लिंक संयुक्त परियोजना का भी भूमिपूजन भी किया जाएगा। CM शिवराज विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में समत्व भवन में हुई बैठक में कलेक्टर नरसिंहपुर तथा जिला अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। CM शिवराज ने नरसिंहपुर के गाडरवारा में 21 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों के लिए जारी तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।