भोपाल। राज्य के वन मुख्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस को अधिक उत्साहवर्धक बनाने के लिये मिशन लाईफ की 26 मई से 5 जून तक गतिविधियों के आयोजन हेतु दल का गठन किया है। 

दल के अध्यक्ष पीसीसीएफ संरक्षण दिलीप कुमार बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में पीसीसीएफ एचआरडी शुभरंजन सेन, पीसीसीएफ विकास यूके सुबुध्दि, एपीसीसीएफ वन्यप्राणी सत्यानंद, एपीसीसीएफ सतर्कता पुरुषोत्तम धीमान, सीईओ ईको पर्यटन बोर्ड समिता राजौरा, एएमडी लघु वनोपज संघ मनोज अग्रवाल, एपीसीसीएफ आईटी बीएस बन्निगेरी, एएमडी वन विकास निगम अर्चना शुक्ला तथा डीसीएफ संरक्षण जितेन्द्र कुमार गुप्ता नियुक्त किये गये हैं। 

समिति के द्वारा निर्धारित आयोजन के कार्यक्रम मिशन लाईफ के पोर्टल पर सभी विभिन्न शाखाओं एवं वृत्तों को अपलोड करने के लिये निर्देशित किया गया है।