Vidisha News: विदिशा में सुबह 10 बजे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को 8 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया गया है. उसे तुरंत हेल्थ चेकअप के लिए एंबुलेंस से सिरोंज के अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

यह बोरवेल बच्ची के घर के बाहर आंगन में ही था. इसकी गहराई करीब 15 फीट से ज्यादा थी. घटना जिला से 40 किलोमीटर दूर सिरोंज-कुरवाई रोड पर कजरी बरखेड़ा गांव की है. 

यहां इंदर सिंह की बेटी अस्मिता सुबह 10 बजे घर के आंगन में खेल रही थी, तभी बोरवेल में गिर गई. बच्ची बोरवेल में 13 फीट नीचे फंसी थी. जिसके बाद जिला प्रशासन, एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. 

उन्होंने जेसीबी और पोकलेन की मदद से बोरवेल के पैरेलल गड्ढा खोदा, फिर सुरंग बनाकर बच्ची तक पहुंचा गया. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका.